नेपाल: ढाई किलो यूरेनियम के साथ चार गिरफ़्तार

काठमांडू: नेपाल की पुलिस ने ढाई किलो यूरेनियम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सुचना के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी चारों लोग नेपाली बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी है। उसने दावा किया है कि उसके ससुर यह यूरेनियम भारत से लेकर आए थे, जहां वह 20 साल पहले एक यूरेनियम खदान में काम करते थे।

काठमांडू पोस्ट अखबार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर के हवाले से बताया कि महिला के दावा करने के बाद उसकी जाँच की जा रही है

बता दें कि महिला के ससुर 86 वर्षीय इस समय अमेरिका में रह रहे हैं। महिला को जब यह पता चला कि यूरेनियम बेहद कीमती है तो वह तीन लोगों की मदद से इसे बेचने का प्रयास कर रही थी।पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बात करने हुए बताया कि उनकी टीम ने इससे पहले भी एक सूचना के आधार पर बौधा इलाके में स्थित एक घर पर छापा मारा गया था। यहां छिपाकर रखे गए ढाई किलोग्राम यूरेनियम बरामद किया गया। इसके साथ चार लोगों को भी पकड़ा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि ये पहली बार है कि यूरेनियम तस्करी के मामले में ये गिरफ्तारियां हुई हैं पकड़े गए लोगों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इन पर विस्फोटक अधिनियम के तहत आरोप लगाए जाएंगे।

बता दें कि यूरेनियम 238 प्राकृतिक स्वरूप है। इससे बिजली बनाई जा सकती है और इससे हथियार भी बनाई जा सकते हैं यूरेनियम की क़ीमत बहुत ज़्यादा होती है और ये किसी को आसानी से मिल नहीं पता है ग़ौर तलब है कि एक किलोग्राम यूरेनियम की कीमत 15 करोड़ डॉलर (करीब 1,090 करोड़ रुपये) होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles