अफ़ग़ानिस्तान की सहायता के लिए बैठक, ब्रिटेन करेगा मेज़बानी

अफ़ग़ानिस्तान की सहायता के लिए बैठक, ब्रिटेन करेगा मेज़बानी

रॉयटर लिज़ ट्रस के हवाले से खबर देते हुए मेहर समाचार एजेंसी ने कहा है कि ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने अपने एक बयान में कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ साझा प्रयास करते हुए अगले महीने एक बैठक की मेज़बानी करेगा जिसका लक्ष्य 4.4 बिलियन डॉलर जुटाना है।

अफ़ग़ानिस्तान की सहायतार्थ होने वाली इस बैठक में 4.4 बिलियन डॉलर की राशि जुताई जाएगी जिस से अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके जो अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ते हुए मानवीय संकट को रोकने में अहम क़दम होगा।

अभी हाल ही में दो दिन पहले स्पुतनिक ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से कहा था कि तालिबान कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन का दौरा करेगा। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय संकट चरम पर है। उधर अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान की अपने यहाँ जमा धन राशि का आधा हिस्सा हड़प लेना चाहता है।

अफ़ग़ानिस्तान की जनता की मदद के लिए अमेरिकी बैंकों में 7 बिलियन डॉलर जमा हैं जिसके बारे में अमेरिका का कहना है कि इसमें से आधा हम कुछ संगठनों के माध्यम से अफ़ग़ानिस्तान में ख़र्च कराएंगे और बाक़ी का आधा 11 सितंबर को होने वाले हमले में मारे गए लोगों के परिवार पर ख़र्च करेंगे, जबकि अफ़ग़ानिस्तान का कहना है कि वह राशि अफ़ग़ानिस्तान की जनता की मदद के लिए है और उनका 11 सितंबर के हमले से कोई लेना देना नहीं है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *