बांग्लादेश में तख्तापलट की आशंका , प्रधानमंत्री ने की जनता से अपील

बांग्लादेश में तख्तापलट की आशंका , प्रधानमंत्री ने की जनता से अपील बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक बार फिर देश में 1975 जैसी घटनाओं की आशंका डरा रही है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने देश की जनता से सजग एवं सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यह घटनाएं देश की प्रगति में बाधा बन सकती हैं। शेख हसीना को बांग्लादेश में एक बार फिर से 1975 जैसी साजिशों, हत्या और तख्तापलट का डर सता रहा है। शेख हसीना ने देश की जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने यह बात शेख रसेल के जन्मदिन के अवसर पर कही। शेख रसेल शेख मुजीबुर रहमान के सबसे छोटे बेटे थे जिनको 10 वर्ष की आयु में मार दिया गया था।

शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने 1974 में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक क़ानून बनाया था लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण ही था कि खुद उनके बच्चों की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। हत्यारों ने 15 अगस्त 1975 को रसेल के माता – पिता भाई और चाचा की हत्या कर दी थी क्योंकि वह अपनी मां के पास जाना चाहते थे।

शेख हसीना ने कहा कि बच्चों का क्या अपराध था ? उन्हें क्यों मारा गया / क्या देश को अपना आजादी दिलाना अपराध था ? शेख हसीना ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि ऐसी घटना भविष्य में फिर कभी ना हो। हम हर बच्चे को बेहतर जीवन दे सकें इसके लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

उन्होंने देश भर के बच्चों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। शेख हसीना ने अक्टूबर 2001 के आम चुनाव की तबाही को याद करते हुए कहा कि बीएनपी – जमात गठबंधन ने 2001 चुनाव में वही काम किया जो 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना ने किया था।

1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेना ने अपने अधीन क्षेत्रों में आवामी लीग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को मार डाला था। उन्होंने देश में नरसंहार मचाते हुए बच्चों तक को भी नहीं बख्शा था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *