पूर्व बांग्लादेशी सांसद समेत 6 लोगों को मृत्युदंड
बांग्लादेश में अवामी लीग के नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद सैफुल इस्लाम सहित 6 लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है, जबकि 7 लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थक और पूर्व सांसद मोहम्मद सैफुल इस्लाम तथा कई पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2024 के विद्रोह के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड दिया।
इन अपराधों में प्रदर्शनकारियों की हत्या करना और उनके शवों को जलाना भी शामिल है। अदालत ने 7 लोगों को आजीवन कारावास और 2 लोगों को 7 वर्ष की कैद की सजा सुनाई, जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया गया, जो बाद में सरकारी गवाह बन गया था। अदालत ने एक पूर्व सांसद की पूरी संपत्ति जब्त कर उसे जरूरतमंद लोगों में वितरित करने का भी आदेश दिया।
मामले के विवरण के अनुसार, 5 अगस्त 2024 को अशुलिया इलाके में 6 प्रदर्शनकारियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनके शव जला दिए गए। एक पीड़ित व्यक्ति उस समय भी जीवित था जब उसे आग लगा दी गई। यह घटना उसी दिन हुई जब अवामी लीग की सरकार गिर गई और शेख हसीना भारत भाग गईं।
मृत्युदंड पाने वालों में पूर्व सांसद मोहम्मद सैफुल इस्लाम, पूर्व अशुलिया थाना प्रभारी ए.एफ.एम. सईद, पूर्व सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मलिक, पूर्व सहायक सब-इंस्पेक्टर बिश्वजीत साहा, पूर्व कांस्टेबल मोकुल चौधरी और अवामी लीग की युवा शाखा के नेता रोनी भुइयां शामिल हैं। 7 अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। ये सभी पुलिस अधिकारी हैं। मामले में शामिल 16 आरोपियों में से 8 इस समय हिरासत में हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में इसी अदालत ने शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के एक अन्य मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2024 के विद्रोह के दौरान लगभग 1,400 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग घायल हुए। इनमें से अधिकांश मौतें पुलिस की गोलीबारी और अवामी लीग के कार्यकर्ताओं की कार्रवाइयों के कारण हुईं।
यह भी उल्लेखनीय है कि इस मामले की सुनवाई 7 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी।
21 अगस्त को सभी 16 आरोपियों पर आरोप तय किए गए और अंतिम बहस सुनने के बाद 20 जनवरी को अदालत ने फैसला सुनाया। इस दौरान 63 गवाहों में से 24 अभियोजन पक्ष के गवाह और एक बचाव पक्ष के गवाह ने अपनी गवाही दर्ज कराई।


popular post
रोहित पवार ने चाचा अजित पवार की मौत पर उठाए गंभीर सवाल
रोहित पवार ने चाचा अजित पवार की मौत पर उठाए गंभीर सवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा