बांग्लादेशी मौलाना ने फेसबुक के इस इमोजी को बताया गलत,

बांग्लादेशी मौलाना ने फेसबुक के इस इमोजी को बताया गलत, दिया हराम का फ़तवा

बांग्लादेश के जाने माने मौलाना ने फेसबुक पर हा हा अमोजी के खिलाफ फतवा जारी किया है। सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता बटोर चुके मौलाना अहमदुल्ला ने फेसबुक पर लोगों का मजाक उड़ाने के लिए हंसी यानी हाहा इमोजी के इस्तेमाल के खिलाफ फतवा जारी किया है.

बता दें कि अहमदुल्ला के फेसबुक और यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर टीवी पर भी दिखाई देते हैं और बांग्लादेश के मुस्लिम बहुल देश में धार्मिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं। मौलाना ने शनिवार को तीन मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया और फेसबुक पर लोगों का मजाक उड़ाने का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने फतवा जारी करते हुए उसे मुसलमानों के लिए हराम कहा। अहमदुल्ला ने कहा, “आजकल हम लोगों का मजाक उड़ाने के लिए फेसबुक के हाहा इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। और लोगों का मज़ाक़ उड़ाना हराम है इसलिए फेसबुक पर किसी का मज़ाक़ उड़ाने के लिए हाहा लिखना भी हराम है उनके इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन बार देखा जा चुका है.

मौलाना अहमदुल्ला ने कहा, “अगर आप हाहा इमोजी का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए करते हैं औरइससे किसी के मज़ाक़ उड़ने का इरादा नहीं है तो ये सही है लेकिन अगर आप किसी का मज़ाक़ उड़ाने के लिए ये पोस्ट करते हैं तो हाहा इमोजी का इस्तेमाल न करें” ।

इस वीडियो पर मौलाना के हजारों फॉलोअर्स ने प्रतिक्रिया दी है. इस पर ज्यादातर लोगों ने सकारात्मक टिप्पणी की है। सैकड़ों लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने हाहा एमोजी बनाकर इस फतवे का मजाक उड़ाया था. अहमदुल्लाह बांग्लादेशियों की एक नई पीढ़ी है जो इंटरनेट पर बहुत सक्रिय हैं। उनका हर वीडियो काफी पॉपुलर होता है और लाखों व्यूज होते हैं।

popular post

शांति वार्ता संभवतः ईरान पर हमले का बहाना हो सकती है: रूस

शांति वार्ता संभवतः ईरान पर हमले का बहाना हो सकती है: रूस रूस की सुरक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *