अमेरिका के प्रति अपनी नीति पर पुनर्विचार करेगा अफ़ग़ानिस्तान : तालिबान

अमेरिका के प्रति अपनी नीति पर पुनर्विचार करेगा अफ़ग़ानिस्तान : तालिबान

अफ़ग़ानिस्तान सेंट्रल बैंक के 7 अरब डॉलर स अधिक की रक़म के आधे से अधिक भाग को अमेरिका ने 9/11 पीड़ितों के नाम पर अपने पास रखने का ऐलान किया है जिसके बाद से अमेरिका को हर और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिका के प्रति अफ़ग़ानिस्तान की नीतियों में बदलाव लाने की वकालत करते हुए तालिबान ने कहा कि सरकार को इस दिशा में काम करना होगा।

स्पुतनिक के हवाले से जानकारी देते हुए मेहर समाचार एजेंसी ने कहा है कि तालिबान ने सरकार को अफ़ग़ानिस्तान को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति अपनी नीति पर पुनर्विचार करने को कहा है। तालिबान ने ज़ोर देते हुए कहा कि अगर वाशिंग्टन ने अफ़ग़ानी जनता की 7 बिलियन डॉलर की राशि में से आधी 11 सितंबर 2001 में अमेरिका में हुए हमले में मारे जाने वाले लोगों के लिए ज़ब्त करने के निर्णय को नहीं बदला तो अफ़ग़ानिस्तान संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति अपनी नीति पर पुनर्विचार करेगा।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा कि 9/11 के हमलों का अफ़ग़ानिस्तान से कोई लेना देना नहीं था। प्रवक्ता ने कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका अपना रवैया और नीतियों को नहीं बदलता और अपनी उत्तेजक कार्यवाही को इसी तरह आगे जारी रखता है तो अफ़ग़ानिस्तान को अमेरिका के प्रति अपनी नीतियों पर फिर से विचार विमर्श करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

जानकार सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी सरकार का इरादा अफ़ग़ानिस्तान की जनता की मदद के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ अफ़ग़ानिस्तान की जमा राशि 7 बिलियन डॉलर में से आधा जारी करने का है, जबकि बाक़ी रक़म अमेरिका ही में रहेगी और उस पैसे से आतंकवाद का शिकार हुए लोगों के परिवार की मदद की जाएगी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *