अफ़ग़ानिस्तान तालिबानी कमांडर और उसके बेटे समेत 6 लोगों की हत्या

अफ़ग़ानिस्तान तालिबानी कमांडर और उसके बेटे समेत 6 लोगों की हत्या

अफ़ग़ानिस्तान में दो गिरोहों के बीच गोलीबारी में 6 लोगों की जान चली गई है, मरने वालों में तालिबानी कमांडर और उसका बेटा भी शामिल है, बताया जा रहा है कि यह घटना कुनार प्रांत में हुई।

इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ़ अफ़ग़ानिस्तान के ख़ुफ़िया अधिकारियों ने बताया कि कमांडर और उसके समेत 6 लोगों की नारंग ज़िले में होने वाली गोलीबारी में मौत हो गई है।

आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में जब से तालिबान ने सत्ता पर क़ब्ज़ा किया है उसके बाद से अफ़ग़ानिस्तान में इस प्रकार की घटना होना आम बात हो गई है, आपसी रंजिश और दुश्मनी के चलते पूरे अफ़ग़ानिस्तान में काफ़ी लोगों की हत्या की जा चुकी है।

सिविलियन चेक प्वाइंट में आम अफ़ग़ानी नागरिकों पर तालिबान द्वारा गोली चलाए जाने की घटना आम हो चुकी है, ख़ामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तालिबानी लड़ाकों ने काज़मी इलाक़े में एक आदमी की कार पर गोलियां बरसा दी थीं।

इस घटना में एक ड्राइवर और स्थानीय डॉक्टर की जान चली गई थी, हालांकि पिछले सप्ताह एक अन्य घटना में पश्चिमी काबुल के दश्त ए बार्ची में चेक पोस्ट पर तालिबानी लड़ाके ने 25 साल की एक युवती को गोली मार दी थी, लड़की अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक शादी के समारोह से लौट कर घर जा रही थी, लड़की के पिता अपनी बेटी की हत्या के बाद से न्याय की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार करना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 15 अगस्त को तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर नियंत्रण हासिल किया था, उसके बाद तालिबानियों ने काबुल और लैगमैन प्रांत में आम लोगों पर गोलियां बरसाईं थी, तालिबान ने दो महिलाओं और एक लड़के को गोली मार दी थी जिसमें लड़के की मौत हो गई थी जबकि महिलाएं घायल हो गई थीं। केवल यही नहीं काबुल में भी तालिबानियों ने एक लड़की और एक बच्चे को गोली मार दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles