अफगानिस्तान मस्जिद पर हमला, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

दुनिया भर का मुस्लिम समुदाय रमज़ान मना रहा है लेकिन अफगानिस्तान रमजान के दौरान भी खून में डूबा है यहाँ आये दिन हमले जारी हैं। खून की होली थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पूर्वी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। कहा जा रहा है कि मरने वाले सभी एक परिवार के सदस्य थे। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला शनिवार रात को नांगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार जमीन को लेकर हुए विवाद की वजह से यह हमला किया गया। प्रांत के गवर्नर जियाउल हक़ अमरखिल ने कहा कि मरने वालों में पांच सगे भाई और उनके तीन कजन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नांगरहार पुलिस के प्रवक्ता फरीद खान ने भी हमले की पुष्टि की है।

अफगानिस्तान में बदले के लिए मार देना आम बात होती जा रही है। यहां परिवार कानून से उम्मीद रखने के बदले खुद ही हथियार उठा रहे हैं। प्राचीन समय से बदला लेने के लिए खून बहाना परंपरा रही है। यहां परिवारों के बीच हिंसक लड़ाइयां दशकों तक चलती रहती हैं और यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक बढ़ती है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *