अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) के पास एक बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। अफगान अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट आज सुबह काबुल के सर कोटाल इलाक़े में हुआ।
बता दें कि काबुल ब्लास्ट में संचार और आईटी मंत्रालय के कर्मचारियों (Ministry of Communication and Information Technology) को ले जा रही एक सरकारी बस को निशाना बनाया गया है।
अफगान पुलिस ने इस घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी, जबकि अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
ग़ौरतलब है कि कतर की राजधानी दोहा में अफगान सरकार और तालिबान प्रतिनिधियों के बीच शांति वार्ता चल रही है इसके बावजूद देश में बम विस्फोटों का सिलसिला जारी है।
न्यूज़ एजेंसी टोलो न्यूज के अनुसार सरकारी कर्मचारियों से भरी बस पर हमला किया गया जिसमे तीन लोग मारे गए हैं और 11 लोग घायल हुए हैं। बस संचार और आईटी मंत्रालय के कर्मचारियों को ले जा रही था, टोलो ने ये भी बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
बता दें कि टोलो न्यूज द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े बताते हैं कि पिछले 18 दिनों में विभिन्न सुरक्षा घटनाओं में 144 लोग मारे गए हैं और 214 अन्य घायल हुए हैं।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा