विराट कोहली इच्छा के विपरीत कप्तानी से हटाए गए, रोहित का क़द बढ़ा

विराट कोहली इच्छा के विपरीत कप्तानी से हटाए गए, रोहित का क़द बढ़ा भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार हो चुके विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ गया है.

विराट कोहली को उनकी इच्छा के विपरीत वनडे टीम की कप्तानी से हटाते हुए टीम की बागडोर रोहित शर्मा को सौंप दी गई है. दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते हुए क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वनडे टीम की कमान विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा को दी जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विराट कोहली वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के मूड में बिल्कुल भी नहीं थे लेकिन बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाते हुए उनके स्थान पर रोहित शर्मा को टीम की बागडोर सौंपी है. मीडिया हल्कों में अब इस बात पर बहस हो रही है कि विराट कोहली को कप्तानी से हटाया गया है या उन्होंने अपनी इच्छा से कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी है.

विराट के लाइफ स्टाइल को देखें और ज़रा सा ही अतीत में जाएं तो मालूम होगा कि विराट कोहली अपने फैसले खुद लेते हैं. टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान विराट ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से किया वहीँ टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा था कि वह अभी एक कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं.

भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी छोड़ने के थोड़े समय बाद ही वनडे टीम के लिए एक नए कप्तान को चुन लेना इन अटकलों को तो जन्म देता है कि कुछ गड़बड़ है. आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी छोड़ना हो या टीम इंडिया की टी-20 टीम की कप्तानी, विराट ने खुद इसकी जानकारी दी, लेकिन टीम इंडिया की वनडे टीम के लिए बीसीसीआई की ओर से इतना बड़ा फैसला बहस को जन्म देता ही है.

आईसीसी टूर्नामेंट को छोड़कर विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के निकट भी गई लेकिन हार नसीब हुई. फिर बात 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल हो या 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की.

विराट ने 95 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 65 मैचों में जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी के साथ ही टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा का भारतीय क्रिकेट में क़द बढ़ रहा है. उन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाते हुए मुंबई इंडियंस को 5 बार विजेता बनाया है. मुंबई इंडियन अभी तक आईपीएल की सबसे सफल टीम है.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *