आईपीएल 2021 में मोहाली को नहीं मिला कोई मैच, अमरिंदर ने की पुनर्विचार की मांग

आईपीएल की लोकप्रिय टीम पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मोहाली को इस टूर्नामेंट का कोई मैच न मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने हैरानी जताई है।
मोहाली का पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी का घरेलू मैदान है। संभावित स्थलों के रूप में अभी दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरू और चेन्नई को छांटा गया है लेकिन बीसीसीआई ने अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के आगामी टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों में मोहाली को जगह नहीं देने पर हैरानी जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की।

मुख्यमंत्री ने साथ ही आश्वासन दिया कि कोविड-19 महामारी के बीच उनकी सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगी। अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘‘आईपीएल के आगामी सत्र के स्थलों में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को जगह नहीं मिलने से हैरान हूं। मैं बीसीसीआई और आईपीएल से अपील करता हूं कि अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। ऐसा कोई कारण नहीं कि मोहाली आईपीएल की मेजबानी नहीं कर सकता और कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगी।

 

याद रहे किय आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए मुंबई के नाम पर भी विचार किया जा रहा था लेकिन वहां कोविड संक्रमण के मामलों में इजाफे के बाद आईपीएल मैचों के आयोजन की संभावना कम है। पंजाब में कोविड-19 के मामले तुलनात्मक रूप से कम हैं। मंगलवार को 635 नए मामले सामने आए जिससे कुल सक्रिय मामले 4853 हो गए हैं।

popular post

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता में ईरान के संसाधनों का मुद्दा उठ सकता है: सीएनएन

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता में ईरान के संसाधनों का मुद्दा उठ सकता है: सीएनएन अमेरिकी समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *