बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने पर कांग्रेस ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने पर कांग्रेस ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

केंद्र सरकार की तरफ से सीमा सुरक्षा बल का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के बाद एक बार फिर मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पंजाब में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के “एकतरफा” फैसले पर केंद्र की आलोचना की.

साथ ही उन्होंने दावा किया है कि यह कदम इस साल गुजरात में अडाणी द्वारा संचालित मुंद्रा पोर्ट के जरिये हेरोइन की आवाजाही से ध्यान हटाने की कोशिश है.

सुरजेवाला ने गृह मंत्री अमित शाह के ‘क्रोनोलॉजी समझिए’ वाली टिप्पणी से प्रेरित होकर बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र वाले फैसले को जून में मुंद्रा बंदरगाह के जरिये गुजरे 25,000 किलोग्राम के शिपमेंट और 20,000 करोड़ रुपये के 3 हजार किलो के शिपमेंट से जोड़ा है.

कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में लिखा, “द क्रोनोलॉजी…

– 9 जून 2021 को गुजरात के अडाणी पोर्ट के जरिये 25,000 किलो हेरोइन आई.

– गुजरात के अडाणी पोर्ट में 13 सितंबर 2021 को 3,000 किलो हेरोइन पकड़ी गई.

– 3,000 kg of heroin caught at Adani Port, Gujarat on 13/9/2021.

– पंजाब में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र एकतरफा 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी किया गया.

बता दें कि, केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कानून में संशोधन कर इसे पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से मौजूदा 15 किलोमीटर की जगह 50 किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में तलाशी लेने, जब्ती करने और गिरफ्तार करने की शक्ति दे दी है. वहीं, पाकिस्तान की सीमा से लगते गुजरात के क्षेत्रों में यह दायरा 80 किलोमीटर से घटाकर 50 किलोमीटर कर दिया गया है.

सुरजेवाला से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी केंद्र के इस फैसले का विरोध करते हुए वापस लेने की मांग की थी. चिन्नी ने कहा, “मैं अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे 50 किलोमीटर के दायरे में बीएसएफ को अतिरिक्त अधिकार देने के सरकार के एकतरफा फैसले की कड़ी निंदा करता हूं, जो संघीय ढांचे पर सीधा हमला है. मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस तर्कहीन फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह करता हूं.”

 

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *