चौथे टेस्ट से बुमराह ने अपने नाम को लिया वापस

अहमदाबाद: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के अंतिम टेस्ट में नहीं खेलेंगे। बुमराह ने व्यक्तिगत कारणों से 4 मार्च को अहमदाबाद में शुरू होने वाली श्रृंखला के अंतिम टेस्ट में न खेलने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस टेस्ट से खुद को अलग रखने के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस बीच, बीसीसीआई ने घोषणा की है कि चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बता दें कि भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रनों से जीता था, जिसके बाद भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर सीरीज बराबर की थी उसके अहमदाबाद में तीसरा टेस्ट जीतकर आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के अपने दावे को मजबूत कर लिया है ।

ग़ौरतलब है भारत को अहमदाबाद में ही चौथा और अंतिम मैच खेलना है जिसके जीतते या ड्रा होने ही भारतीय टीम इस साल जून में इंग्लैंड में लॉर्ड्स में ICC टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। इस हार के साथ, इंग्लैंड विश्व चैम्पियनशिप की दौड़ से बाहर हो गया।

तीसरे टेस्ट में अहमदाबाद की पिच पर स्पिनर्स जलवा रहा और तेज गेंदबाजों को अपना जलवा बिखेरने का मौका नहीं मिला। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में सिर्फ छह ओवर फेंके थे। दो दिनों में समाप्त होने वाले इस मैच में कुल 30 विकेट गिरे जिसमें २८ विकेट स्पिनरों के खाते गए थे । बुमराह ने श्रृंखला में दो टेस्ट खेले, जिसमें तीन पारियों में 48 ओवरों में चार विकेट लिए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *