धोनी के बाद कौन संभालेगा चेन्नई की कमान, इन 4 पर टिकी निगाहें

धोनी के बाद कौन संभालेगा चेन्नई की कमान, इन 4 पर टिकी निगाहें  भारत के सफलतम कप्तानों में शामिल और चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे धोनी 40 साल के हो चुके हैं।

धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन होगा इस बात को लेकर अटकलों का दौर जारी है क्योंकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वह मौजूदा सीजन के बाद या फिर अगले साल तक आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले लेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के चाहने वालों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन संभालेगा ? कौन धुरंधर होगा जो धोनी को कप्तान के तौर पर रिप्लेस करेगा ?

महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह है आईपीएल में भी बेहद कामयाब और चतुर कप्तान के रूप में पहचाने जाते हैं। वह अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार आईपीएल खिताब दिला चुके हैं लेकिन अब समय आ चुका है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी जिम्मेदारी किसी अन्य खिलाड़ी के हवाले कर दे जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके।

चेन्नई सुपर किंग्स की निगाह में इस टीम से जुड़े चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी साबित हो सकते हैं।
मिस्टर आईपीएल के नाम से विख्यात सुरेश रैना को एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है।

रैना भी 34 साल के हैं। अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स के समान संभालते हैं तो उनके पास कप्तानी निभाने के लिए कम से कम 3 साल का समय होगा।

2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स लंबे समय तक कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ी को कप्तान चुनती है तो 24 साल के ऋतुराज गायकवाड बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से साल 2020 में एक अन्य खिलाड़ी ने डेब्यू किया था जिनके इंटरनेशनल एक्सपीरियंस को देखते हुए उन्हें भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

यह कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर हैं।

सीएसके के जबरदस्त ऑलराउंडर स्टार भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद सीएसके की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बताए जा रहे हैं।

फिलहाल जडेजा जबरदस्त फार्म में भी हैं और खुद धोनी भी उन पर बेहद भरोसा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles