बक़रीद को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन

बक़रीद को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन

21 जुलाई को पूरे देश में बक़रीद का त्योहार मनाया जाएगा, Covid-19 महामारी के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बक़रीद से संबंधित अधिकारियों के नाम फ़रमान जारी कर दिया है, सोमवार को होने वाली मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बक़रीद के त्योहार पर प्रदेश में इससे संबंधित सभी ज़रूरी बंदोबस्त किए जाएं, केवल यही नहीं बक़रीद के मौक़े पर Covid-19 के नियमों का ख़ास ध्यान रखने की बात भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर कही।

सोमवार को TEAM-9 के साथ होने वाली मीटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बकरा ईद को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं, योगी आदित्यनाथ ने Covid-19 वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए बक़रीद पर एक जगह पर 50 लोगों तक जमा होने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मीटिंग में आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के चलते होने वाले सभी कार्यक्रमों के दौरान साफ़ सफ़ाई का ख़ास ख़्याल रखा जाए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बक़रीद के मौक़े पर किसी प्रकार के प्रतिबंधित जानवरों जैसे ऊंट, गाय की क़ुर्बानी पर पाबंदी लगाई है, इसके लिए अधिकारियों को ख़ास आदेश दिया है और इस पर कड़ी नज़र बनाए रखने को कहा, इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक जगहों पर जानवरों की क़ुर्बानी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, उन्होंने कहा कि जानवरों की क़ुर्बानी के लिए सार्वजनिक जगहों के बजाए चिन्हित जगहों या निजी परिसरों का ही इस्तेमाल किया जाए।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *