पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा की विदाई की भी घोषणा हो गई: खड़गे

पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा की विदाई की भी घोषणा हो गई: खड़गे

देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। यहां एक चरण में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

राजस्थान में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा। मध्यप्रदेश में एक चरण में 17 नंवबर को चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, तेलंगाना में 30 नंवबर को जनता प्रदेश की अगली सरकार चुनेगी। इसके साथ ही 3 दिंसबर को सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। विधानसभा चुनावों का ऐलान होते ही विपक्षी पार्टियों की बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा और उसके सहयोगियों की विदाई की भी घोषणा हो गई है। एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा, ”पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी और उसके सहयोगियों की विदाई की भी घोषणा हो गई है.”

उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएगी। जन कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारंटी है। उनकी टिप्पणी भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा सोमवार को मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आई।

वहीं राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि पार्टी राज्य में फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं। राजस्थान के लोगों ने राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने पार्टी की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि मतदाता लोकतंत्र का अपहरण करने वालों को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सम्मानित जनता पिछले कई वर्षों से जिस तारीख का इंतजार कर रही थी, उसकी आज औपचारिक घोषणा हो गई। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान होगा। यह लोकतंत्र को हाईजैक कर लोकतंत्र को बहाल करने वालों को सबक सिखाने का दिन होगा।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *