ट्रंप की धमकियों के जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे: कनाडा

ट्रंप की धमकियों के जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे: कनाडा

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने रविवार को स्थानीय समयानुसार प्रसारित “सीटीवी” चैनल के एक साक्षात्कार में चेतावनी दी कि कनाडा सरकार, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडाई उत्पादों पर शुल्क लगाने की धमकी के जवाब में किसी भी प्रतिरोधी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

ट्रंप ने धमकी दी थी कि नए अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद, वह कनाडाई और मैक्सिकन उत्पादों पर 25% शुल्क लगाएंगे। यह क़दम अमेरिका में अवैध प्रवासियों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अनसुलझे मुद्दों के कारण उठाया जाएगा।

इस साक्षात्कार में, जब जॉली से पूछा गया कि क्या कनाडा, ट्रंप की धमकियों के जवाब में अमेरिका को ऊर्जा निर्यात बंद करेगा, तो उन्होंने कहा, “हर विकल्प खुला है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और वित्त मंत्री डोमिनिक लिब्लांस के साथ वह प्रांतीय मंत्रियों से मिलेंगी, ताकि ट्रंप की धमकी पर कनाडा की प्रतिक्रिया पर चर्चा की जा सके।

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि इस हफ्ते अपनी वॉशिंगटन यात्रा के दौरान, वे ट्रंप की धमकियों के जवाब में कनाडा की ओर से लिए गए प्रमुख निर्णयों को अमेरिकी रिपब्लिकन प्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं के साथ साझा करेंगी।

उन्होंने कनाडा के सभी राजनेताओं से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, “यह मतभेद और विभाजन का समय नहीं है। यह कमजोरी का समय नहीं है। यह शक्ति और एकता का समय है। मैं डोमिनिक लिब्लांस के साथ मिलकर अमेरिकी कदमों के जवाब में अपनी रणनीति का नेतृत्व करूंगी।”

स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि कनाडा, अमेरिकी उत्पादों की एक सूची तैयार कर रहा है, जिन पर सरकार द्वारा जवाबी कार्रवाई के तहत शुल्क बढ़ाया जा सकता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *