पश्चिम बंगाल को न भाजपा की ज़रूरत है और न ही कांग्रेस और सीपीएम की: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश को चलाने में अक्षम हैं।

मुख्यमंत्री ममता ने पैर में चोट के कारण पुरुलिया में व्हीलचेयर पर बैठ कर एक जनसभा को संबोधित कर रही थी जिसमे उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री पूरी तरह से अक्षम हैं, देश को नहीं चला सकते। केंद्र में एक निरंकुश (बेलगाम) सरकार चल रही है।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ को दबाती है मैं उनके खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगी। भाजपा हटो, देहा बाचाओ (भाजपा हटाओ, देश बचाओ)

बीजेपी, कांग्रेस और वाममोर्चा को ‘तीन भाई’ बताते हुए बनर्जी ने नारा दिया, कि हमें न भाजपा की ज़रूरत है और न कांग्रेस की और न ही सीपीएम की।

पश्चिम बंगाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा “अगर टीएमसी सरकार वापस आती है तो आपको मुफ्त राशन मिलता रहेगा। हम आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। आपको मई के बाद राशन की दुकान पर आने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा: मैं 10 मार्च को हुई एक घटना में आहत हूँ शुक्र है कि मैं बच गई। किसी ने सोचा था कि मैं टूटे पैर के साथ प्रचार नहीं कर पाऊँगी। लेकिन आम लोगों का दर्द मेरे दर्द से कहीं ज्यादा है।

 

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *