हम ठेकेदारी प्रथा वाली नौकरी खत्म कर, परमानेंट नौकरी देंगे: राहुल गांधी

हम ठेकेदारी प्रथा वाली नौकरी खत्म कर, परमानेंट नौकरी देंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने चाईबासा में जनसभा को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में राहुल गांधी ने गरीब परिवारों को लखपति बनाने का वादा किया। नौकरी का वादा किया। राहुल गांधी ने कहा कि हम परमानेंट नौकरी देंगे ठेकेदारी प्रथा वाली नौकरी खत्म करेंगे। राहुल गांधी ने आरक्षण बढ़ाने का भी वादा किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत में जोहार शब्द का इस्तेमाल किया। नरेंद्र मोदी ने 22 अरबपति बनाये। अब कांग्रेस लखपति बनायेगी । सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सबसे पहले गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी।

राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है। हमारा संकल्प है कि हम उन्हें यह अधिकार दिलाएंगे। चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार झारखंड आए राहुल गांधी ने चाईबासा में उसी टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 3 मई को रैली की थी। उन्होंने सिंहभूम सीट से जेएमएम की प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए वोट मांगे।

राहुल गांधी ने सभा में भारतीय संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कि कहा कि बीजेपी इसे फाड़कर फेंकना चाहती है। इस देश में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को जो भी मिला है, वह इस किताब की बदौलत मिला है। हमारे बड़े नेताओं ने इस किताब के लिए कुर्बानी दी थी। संविधान की इसी किताब की बदौलत आपको आरक्षण, नौकरियां मिलती हैं। इस किताब को बीजेपी खत्म करना चाहती है और हम इसके लिए जान देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हम देश में करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे। उन्होंने ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को पहली नौकरी देने, मनरेगा में रोजाना की मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 रुपए करने का भी वादा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर देश में 50 परसेंट के आरक्षण का लिमिट खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को आदिवासी होने के कारण गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। इस जनसभा को झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस नेता ने देश की टॉप ब्यूरोक्रेसी में आदिवासी अफसरों की कम भागीदारी का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की देश में कुल आबादी आठ फीसदी है। लेकिन, इस हिसाब से उन्हें 100 रुपए में दस पैसे भी खर्च करने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों, पिछड़ों, दलितों के हर परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए उनके बैंक अकाउंट में डालने का वादा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles