यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है: प्रियंका गांधी

यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण की वोटिंग में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। दोनों ने कहा कि ये चुनाव देश के लिए जरूरी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लोगों से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के विदिशा से, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना (मध्य प्रदेश) से, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से और मध्य प्रदेश के राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘‘प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें।”

वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी मतदान अपील करते हुए एक्स पर लिखा, आज तीसरे चरण का मतदान है! आप सभी से मेरा अनुरोध है कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में निकलें और वोट करें। याद रहे, यह कोई सामान्य चुनाव नहीं, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव है। देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए 18.5 लाख अधिकारियों द्वारा संचालित 1.85 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *