हम ईरान के साथ युद्ध में रोज़ाना और हर घंटे होने वाली झूठी बातों के गवाह हैं: अमेरिकी सीनेटर

हम ईरान के साथ युद्ध में रोज़ाना और हर घंटे होने वाली झूठी बातों के गवाह हैं: अमेरिकी सीनेटर

अमेरिकी सीनेटर जॉन ओसॉफ ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लगातार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जो न केवल एक-दूसरे से विरोधाभासी हैं बल्कि ज़मीनी हकीकत से भी मेल नहीं खाते।

ओसॉफ के अनुसार, युद्ध के अलग-अलग दिनों में ट्रंप के बयान पूरी तरह बदलते रहे—कभी युद्ध को खत्म बताया गया, तो कभी कहा गया कि जल्द खत्म होगा। एक समय जीत का दावा किया गया, तो कुछ ही दिनों बाद फिर से “जीत के करीब” होने की बात कही गई। इससे यह संकेत मिलता है कि स्थिति स्पष्ट नहीं है या जानबूझकर भ्रम पैदा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, हम ईरान के साथ युद्ध के बारे में रोज़ाना और हर घंटे होने वाली झूठी बातों के गवाह हैं।

दसवें दिन, ट्रंप ने कहा: “युद्ध पूरी तरह खत्म हो चुका है।”

फिर ग्यारहवें दिन कहा: “यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।”

बारहवें दिन कहा: “हम जीत गए हैं।”

इक्कीसवें दिन कहा: “हम जीत के बहुत करीब हैं।”

बत्तीसवें दिन कहा: “हम जल्द ही वहां से निकल जाएंगे।”

चालीसवें दिन कहा: “हमने पूरी और निर्णायक जीत हासिल कर ली है।”

कल, यानी उनचासवें दिन, ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने जलडमरूमध्य खोल दिया है, जबकि आज सुबह वह बंद था और ऐसा लगता है कि एक मालवाहक जहाज़ पर हमला हुआ है।

ओसॉफ ने मांग की कि सरकार को पारदर्शिता बरतनी चाहिए और युद्ध से जुड़ी सही जानकारी जनता और दुनिया के सामने रखनी चाहिए, ताकि किसी तरह की गलतफहमी या अविश्वास की स्थिति पैदा न हो।

popular post

इराक़ के नुजबा प्रतिरोध का एलान: अमेरिका और सऊदी अरब को हमले का जवाब दिए बिना नहीं रहने देंगे

इराक़ के नुजबा प्रतिरोध का एलान: अमेरिका और सऊदी अरब को हमले का जवाब दिए

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *