हम केंद्र के षड़यंत्रों से लगातार लड़ रहे हैं: ममता बनर्जी

हम केंद्र के षड़यंत्रों से लगातार लड़ रहे हैं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी ने पश्चिमी मेदिनीपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, याद रखें, जब ममता सरकार कोई गारंटी देती है तब उसे पूरा करने के लिए सब कुछ करती है। वहीं केंद्र सरकार के वादे और गारंटियां शायद ही कभी पूरे होते हैं। इनका कोई लाभ लोगों को नहीं मिलता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले की मोदी की गारंटियां और कुछ नहीं बल्कि हवा से भरे गुब्बारे हैं। इन्हें चुनाव से पहले हवा में उड़ाया जा रहा है और वोटिंग पूरी होने के बाद ये गुब्बारे फुस्स हो जाएंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि हम केंद्र के षड़यंत्रों से लगातार लड़ रहे हैं।

इस सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि, बंगाल सरकार के लिए आवंटित मनरेगा फंड अब तक जारी किया गया है। इसको देखते हुए अब राज्य सरकार इस मामले में दखल देगी। सभी लाभार्थियों के खाते में बकाया राशि जमा करवाई जाएगी। ममता ने ये भी कहा कि वे बुधवार (6 मार्च) को एक बड़ा ऐलान करने वाली हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अगली घोषणा तक उनके फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ममता बनर्जी ने 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर शक्ति प्रदर्शन के लिए सभा बुलाई है। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे 10 मार्च को ब्रिगेड परेड मैदान आएं और बंगाल के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठ के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। ये विरोध प्रदर्शन 11 बजे से 12 बजे के बीच होगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अपनी सरकार बने रहने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की ताकत पर पूरा भरोसा है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *