लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अप्रैल को हो रहा है। इस चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

2019 में पहले चरण में कुल 91 सीटों के लिए मतदान कराए गए थे। इनमें से 31 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। वहीं, कांग्रेस के महज नौ उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। इसके अलावा 51 सीटों पर अन्य दलों ने कब्जा जमाया था। अब 2024 के पहले चरण के चुनाव के मतदान की बारी है।

पहले चरण में 35.67 लाख ऐसे नए मतदाता होंगे। जो 18 साल का होने पर पहली बार अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में राज्य पुलिस के साथ भारी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।

वैसे तो मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का रखा गया है। लेकिन कितने ही इलाके ऐसे भी हैं। जहां वोट डालने का अंतिम समय अलग-अलग है। मसलन इन लोकसभा या कुछ लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाली कुछ विधानसभा सीटों पर वोट सुबह 7 बजे से 3 बजे तक ही डाले जा सकेंगे। तो कहीं शाम 4 और 5 बजे तक ही वोट डाले जा सकेंगे।

लक्षदीप की एक सीट ऐसी हैं। जहां मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में आज केवल एक बस्तर सीट पर चुनाव होगा। इसमें अधिकतर पोलिंग स्टेशनों पर वोट सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और कुछ पर 5 बजे तक ही डाली जा सकेंगी।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में आज केवल एक बस्तर सीट पर चुनाव होगा। इसमें अधिकतर पोलिंग स्टेशनों पर वोट सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और कुछ पर 5 बजे तक ही डाली जा सकेंगी। आयोग का कहना है कि जो इलाके अतिसंवेदनशील वाली लिस्ट में हैं।

आयोग का कहना है कि जो इलाके अतिसंवेदनशील वाली लिस्ट में हैं। वहां सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पोलिंग का पैटर्न थोड़ा बदला गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तमाम वोटरों के वोट नहीं डाले जा सकेंगे। टाइम खत्म होने से पहले जितने वोटर भी पोलिंग स्टेशन में प्रवेश कर जाएंगे। उन सभी के वोट डलवाए जाएंगे, भले ही समय कुछ भी हो जाए।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *