पीएम मोदी ने अपने अरबपति मित्रों के 16 लाख करोड़ के क़र्ज़ माफ़ किए हैं: राहुल
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। पहले चरण के मतदान के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनांद मध्य प्रदेश से किया। मध्य प्रदेश के मंडला और शहडोल में हुई रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया है। इतने पैसों से देश के 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रुपए साल की नौकरी मिल सकती थी। साथ ही 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रूपए साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी। इसके अलावा राहुल ने प्रधानमंत्री पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि नई सरकार अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं के बैंक खाते में सालाना एक लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। राहुल गांधी ने भाजपा को आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘भाजपा जानबूझकर आदिवासियों को उनकी जमीन से उखाड़ने और जल, जंगल और जमीन पर उनका पहला अधिकार छीनने के मकसद से उन्हें ‘आदिवासी’ कहने के बजाय ‘वनवासी’ कह रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘वे उनकी (आदिवासियों की) जमीन उद्योगपतियों को देना चाहते हैं.’ राहुल गांधी ने आगे कहा,‘केंद्र में सरकार बनाने के बाद हम रोजगार में ठेकेदारी प्रथा खत्म करेंगे और सरकारी क्षेत्र में 30 लाख रिक्तियां भरेंगे। राहुल गांधी के मुताबिक, ‘कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक कानून बनाएगी कि किसानों को उनकी फसलों के लिए पर्याप्त न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिले जिसके लिए किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा- “10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज माफ कर देश में होने वाली अनगिनआत्महत्याएं रोकी जा सकती थीं। पूरे देश को अगले 20 सालों तक मात्र 400 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था। देशभर में दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी।


popular post
इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत
इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत अमेरिका, जो इज़रायली
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा