दर्दनाक: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

दर्दनाक: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।मेट्रो स्टेशन में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 20 फरवरी 2026 को सुबह 11:07 बजे कंट्रोलर, उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 से एक युवक ने द्वारका की ओर से आ रही मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवक ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अश्विनी डागर (17 वर्ष) पुत्र देवेंद्र, निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा के बाद उत्तम नगर स्थित Success Coaching Centre में कोचिंग कर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह किसी व्यक्तिगत कारण से परेशान बताया जा रहा है। मृतक के पिता DTC में संविदा चालक हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए DDU अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में धारा 194 BNSS के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कुछ समय के लिए ब्लू लाइन सेवा रोक दी गई है। पोस्ट में लिखा- उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर यात्री आने के कारण ब्लू लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। हालांकि इसके कुछ समय बाद मेट्रो की सेवाएं दोबारा सामान्य हो गईं।

बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला युवक अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था। हादसे के बाद ट्रेन रुकते ही लोगों की भीड़ हो गई. कुछ लोग आनन-फानन में इधर-उधर हो गए, वहीं कुछ लोग फोटो वीडियो बनाने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए DDU अस्पताल भेजा गया. वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *