ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है: खड़गे

ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है: खड़गे

लोकसभा चुनाव में 6 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर साकार करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के लिए क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आज, 18 दिसंबर को शुरू किए गए क्राउडफंडिंग अभियान का नाम ‘डोनेट फॉर देश’ रखा गया है।

उन्होंने कहा, छोटे छोटे डोनेशन से हम देश को बना सकते हैं। सिर्फ अमीरों के ऊपर भरोसा करके काम करते जाएंगे तो उनके कार्यक्रम और पॉलीसी कोल मानना पड़ेगा। जब डोनेशन में सभी शामिल होंगे तो पॉलीसी भी सभी के लिए बनेगी। OBC, SC, ST, पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए ये मददगार होगा। बहुत से लोग इसके लिए डोनेट करेंगे। हम लोगों को भरोसा दिला सकते हैं जो पार्टी गरीबों के साथ है। उन्होंने कहा, अगर आप सिर्फ अमीरों पर निर्भर होकर काम करते हैं उनकी नीतियों पर चलना होता है।

डोनेट फॉर देश’ क्राउडफंडिंग अभियान लॉन्च करने के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”यह पहली बार है जब कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं ने मिलकर एक ऐप तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आम अवाम से मदद लेकर देश को बनाने के लिए ये काम किया है, जिसे डोनेट फॉर देश नाम दिया गया है।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर क्राउड फंडिंग मुहिम लॉन्च करने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट फॉर देश’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित है और इसका उद्देश्य एक श्रेष्ठ भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles