बिहार स्कूल में जितने शिक्षक होंगे, उतने ही कमरे होंगे: बिहार शिक्षा विभाग

बिहार स्कूल में जितने शिक्षक होंगे, उतने ही कमरे होंगे: बिहार शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव बनने के बाद कड़क आईएएस केके पाठक की कई दफा आलोचना और कई दफा तारीफ हुई। कभी उनके खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोला तो कभी खचाखच भीड़ ने गांधी मैदान में उनके लिए तालियों की गड़गड़ाहट से आसमान गुंजा दिया। वहीं केके पाठक अकेले दम लगातार बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

इसी का नतीजा है कि सरकारी स्कूलों में न सिर्फ छात्रों की संख्या बढ़ी बल्कि वहां पढ़ाने वाले टीचर भी समय पर आने लगे। अब केके पाठक की अगुवाई में शिक्षा विभाग ने एक नया और बड़ा फैसला लिया है। एक नए आदेश के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में जितने टीचर होंगे उतने ही कक्षा के कमरे यानी क्लासरूम भी होंगे। इसको लेकर केके पाठक ने बिहार के सभी डीएम को निर्देश भी भेज दिया है।

बिहार में कई विद्यालयों में एक ही कमरे में दो क्लास की पढ़ाई होने की तस्वीर सामने आती रहती है। लेकिन सरकार ने अब स्कूल में जितने शिक्षक उतने कक्ष को लेकर कवायद शुरू कर दी है। राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में जितने शिक्षक होंगे, कम से कम उतने ही क्लासरूम भी होंगे। इसके लिए सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जायेगा।

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास के कार्य तुरंत कराए जाएं। अतिरिक्त कमरों और प्रीफेब (स्टील ढांचे) का वर्ग कक्ष का निर्माण जल्द कराए जाएं। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्कूल में जितने शिक्षक होंगे उतने वर्ग कक्षाएं अनिवार्य रूप से हों, जिससे शिक्षक अलग अलग कमरों में बच्चो को पढ़ा सकें। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 940 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

इसमें कक्ष के निर्माण के अलावा शौचालयों का जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्य भी कराए जायेंगे।उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जिले के जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर स्कूलों के निर्माण का फैसला स्वयं करें। बिहार में हाल ही में एक लाख से अधिक शिक्षकों ने विभिन्न स्कूलों में योगदान देना शुरू किया है।

popular post

अमेरिका–ईरान शांति समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

अमेरिका–ईरान शांति समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी अमेरिका और ईरान के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *