दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और कोलंबिया ने इज़रायल की छूट खत्म करने की मांग की

दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और कोलंबिया ने इज़रायल की छूट खत्म करने की मांग की

ग़ाज़ा में 16 महीनों से अधिक समय से जारी इज़रायली सैन्य कार्रवाई और पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) में चल रही सैन्य कार्रवाइयों के बीच, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, कोलंबिया और द हेग ग्रुप के नेताओं ने एक संयुक्त पत्र लिखकर इज़रायल की निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन में उसे दी जा रही छूट को समाप्त करने की मांग की है।

प्रसिद्ध मैगजीन फॉरेन पॉलिसी में प्रकाशित इस संयुक्त लेख में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने फिलिस्तीनी जनता पर हो रहे अत्याचारों की तुलना अपने-अपने देशों के औपनिवेशिक शासन, विद्रोह-विरोधी अभियानों, नस्लवाद और अन्य काले अध्यायों से की है। उन्होंने लिखा, “हमें फिलिस्तीनी जनता पर किए जा रहे हमलों में अपनी ही देशों के इतिहास के अंधकारमय दौर की झलक दिखती है।”

लेख में आगे लिखा गया है कि “हम भले ही अलग-अलग महाद्वीपों से आते हैं, लेकिन हमें यकीन है कि इस तरह के अपराधों में जो चुप्पी बनी हुई है, वह भी सहमति के समान है। फिलिस्तीनी जनता के अविच्छिन्न आत्मनिर्णय के अधिकार की रक्षा करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है।” द हेग ग्रुप के नेताओं ने एक निर्णायक चुनाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए लिखा, “यह एक कठिन विकल्प है: या तो हम अंतरराष्ट्रीय कानून को लागू करने के लिए एकजुट हों, या फिर इसके पतन का जोखिम उठाएं।”

तीनों देशों के नेताओं के साथ द हेग ग्रुप की प्रमुख वर्षा गुंडेकोटा नीलोतला भी इस लेख की सह-लेखिका हैं। गौरतलब है कि द हेग ग्रुप आठ देशों का प्रतिनिधित्व करता है, जो “इज़रायली अपराधों की जवाबदेही तय करने के लिए एक संगठित और निर्णायक कार्रवाई” करता है। इस समूह के सदस्य दक्षिण अफ्रीका ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में इज़रायल पर फिलिस्तीनियों के जनसंहार का आरोप लगाया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *