समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव की मौत पर उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग की

समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव की मौत पर उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग की

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत को लेकर अब तक कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं और इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति इतनी फिटनेस फ्रीक था उसका अचानक निधन कैसे हो सकता है। उन्होंने सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का कहना है कि प्रतीक यादव आर्थिक संकट और बिजनेस में नुकसान के चलते दुखी थे। वह बचपन से ही अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते थे। ऐसे में उनकी असामयिक मौत हैरान करने वाली है।

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव को बुधवार सुबह गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन कई संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उनका पोस्ट मार्टम सीएमओ की मौजूदगी में होगा। पोस्ट मार्टम की वीडियो ग्राफी भी होगी। 3 से 4 डाक्टरों की टीम मिलकर पोस्ट मार्टम करेगी।

popular post

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान की पहचान बन गया

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *