हिंदुओं के कारण धार्मिक सहिष्णुता कायम हुई: जावेद अख्तर

हिंदुओं के कारण धार्मिक सहिष्णुता कायम हुई: जावेद अख्तर

गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सहिष्णुता सिर्फ हिंदुओं की वजह से है। मुझे भगवान राम और माता सीता की भूमि पर जन्म लेने पर गर्व है। जावेद अख्तर ने कहा कि हिंदुओं की सोच बहुत बड़ी है, उन्हें अपनी सोच बड़ी रखनी चाहिए। इसमें परिवर्तन नहीं चाहिए।

जावेद अख्तर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने जय श्री राम का नारा लगाया और मंच के सामने बैठे लोगों से भी जय श्री राम का नारा लगाने को कहा।

जावेद अख्तर ने कहा कि हालांकि मैं नास्तिक हूं, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। भगवान श्री राम हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा हैं। रामायण हमारी सांस्कृतिक विरासत भी है। इसीलिए मैं कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया हूं। जब भी हम मर्यादा पुरुषोत्तम की बात करते हैं तो भगवान श्री राम और माता सीता ही याद आते हैं।

अख्तर ने आगे कहा कि सीता और राम प्रेम के प्रतीक हैं, इनका अलग-अलग नाम लेना पाप हैम। जो इन्हें अलग करना चाहता था वह रावण था। अगर आप किसी एक का नाम लेंगे तो आपके अंदर भी कहीं न कहीं रावण छिपा हुआ है। मुझे याद है कि लखनऊ में (जावेद अख्तर लखनऊ के मूल निवासी हैं) जब लोग सुबह टहल रहे होते थे तो एक-दूसरे का अभिवादन जय श्री राम कहकर करते थे।

अख्तर ने कहा कि आज के दौर में असहिष्णुता बढ़ गई है। पहले भी कुछ लोग थे जिनमें सहनशीलता नहीं थी। हालाँकि हिंदू ऐसे नहीं थे, उनका दिल हमेशा बड़ा रहा है। इसलिए उन्हें इस चीज़ को अपने अंदर से ख़त्म नहीं होने देना चाहिए। हिंदुओं को अपने पुराने मूल्यों का पालन करना चाहिए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *