पीएम मोदी मुसलमानों के बाद सिखों को बदनाम कर रहे: रंधावा

पीएम मोदी मुसलमानों के बाद सिखों को बदनाम कर रहे: रंधावा

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सिखों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। रंधावा ने कहा- पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहले मुसलमानों को बदनाम किया और अब सिखों को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में माइनॉरिटी कहां जाएगी? भारत सेक्युलर स्टेट है। हमने इस देश को खून दिया है।

सुखजिंदर सिंह रंधाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खालिस्तान सिखों की मांग नहीं है, शून्य से भी कम लोग हैं जो इस तरह की मांग करते हैं लेकिन पूरी कौम को इसके लिए बदनाम किया जा रहा है। रंधावा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले मुसलमानों को बदनाम किया और अब सिखों को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में अल्पसंख्यक कहां जाएंगे?

रविवार को रंधावा जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में मीडिया से बात कर रहे थे। खालिस्तान के मुद्दे पर रंधावा ने कहा- पंजाब में आतंकवाद के समय जो इंटरनेशनल इश्यू नहीं बना उसे प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल इश्यू बना दिया। कनाडा के साथ भारत के चल रहे विवाद पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी भी बीजेपी के प्रधानमंत्री थे, लेकिन वो भारत की बात करते थे।

प्राइम मिनिस्टर पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। हमारे भी हैं। उनको देश के लिए बोलना चाहिए। चुनाव है तो राजस्थान में आकर बोलते हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है तो क्या मध्य प्रदेश में उनको दिखाई नहीं देता है। जो हमारे सिटीजन नहीं हैं, उनको खालिस्तान-खालिस्तान कहकर पीएम पंजाबियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

रंधावा ने कहा, चुनाव होते हैं तो पीएम राजस्थान आकर बोलते हैं। अगर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, तो क्या उन्हें मध्य प्रदेश में यह नजर नहीं आता? जो हमारे नागरिक नहीं हैं, उन्हें खालिस्तानी कहकर पीएम पंजाबियों पर सवाल उठा रहे हैं।’

रंधावा ने कहा, ”प्रधानमंत्री को देश को जोड़ने की बात करनी चाहिए न कि हिंदुओं और सिखों को बांटने की। ऐसा कहकर प्रधानमंत्री सिखों की अखंडता पर बोल रहे हैं। आज भी जब पाकिस्तान से लड़ते हुए कोई शहीद होता है तो सबसे पहले किसी पंजाबी का शव आता है, क्या पंजाबी देशभक्त नहीं हैं? प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में क्यों नहीं बोलते? क्या पीएम हमें बदनाम करना चाहते हैं?

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *