विपक्ष को हार स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए: एकनाथ शिंदे

विपक्ष को हार स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने ईवीएम के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे समेत तमाम नेताओं का आरोप है कि चुनाव में ईवीएम का दुरुपयोग हुआ है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा था, “एमवीए ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ नहीं लेने का फैसला किया है। जब कोई सरकार इतने बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आती है, तो जश्न मनाया जाता है। सवाल उठता है कि उसे जो जनादेश मिला है, वह जनता ने दिया है या ईवीएम और भारत के चुनाव आयोग ने दिया है।

इस पर शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, विपक्ष को हार स्वीकार करनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। एकनाथ शिंदे ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने जो फैसला किया है, उसको स्वीकार करना चाहिए। जहां उनको वोट मिलता है, कभी भी वहीं ईवीएम का घोटाला नहीं होता हैं, इसलिए चुनाव हारने के बाद ऐसा कहना सही नहीं है।

झारखंड में चुनाव हुआ, नांदेड में उपचुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को जीत मिली तो वहां ईवीएम अच्छा था। लोकसभा चुनाव में अच्छी जीत मिली, तो क्या तब ईवीएम का घोटाला नहीं था? तो हार होने के बाद ईवीएम का घोटला क्यों? विपक्ष को रोना-धोना बंद करना चाहिए और हार स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं किसान आंदोलन को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा, किसानों के ऊपर कभी अन्याय नहीं होगा ये किसानों की सरकार है।

बता दें कि, महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के सदस्यों ने राज्य के चुनावों में EVM के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार (7 दिसंबर) को विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधायक के तौर पर शपथ नहीं लेने का फैसला किया था। विपक्ष का आरोप है कि, “महायुति गठबंधन” की जीत के लिए ईवीएम के साथ छेड़-छाड़ की गई है।

popular post

मक्का समझौते के तहत इस्तांबुल में होगी तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब की पहली बैठक

इस्तांबुल: मक्का समझौते के तहत गठित राजनीतिक एवं रक्षा संबंधी रणनीतिक समिति की पहली बैठक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *