विपक्षी पार्टियों की मांग, मणिपुर पर संसद में पीएम बयान दें

विपक्षी पार्टियों की मांग, मणिपुर पर संसद में पीएम बयान दें

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर घटना पर हंगामा जारी है। इस घटना को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री के बयान पर अड़ा हुआ है। विपक्ष ने 24 जुलाई को सुबह 10 बजे संसद के दोनों सदनों के फ्लोर लीडर्स की अहम बैठक बुलाई है। सोमवार सुबह 10.30 बजे विपक्षी दलों के गठबंधन के सदस्य संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री से बयान की मांग करेंगे।

मणिपुर मुद्दे पर हंगामे के कारण गुरुवार और शुक्रवार को भी संसद की कार्यवाही प्रभावित रही। विपक्ष की मांग है कि मणिपुर के हालात पर लोकसभा और राज्यसभा में नियम 267 के तहत चर्चा हो। हालांकि सरकार नियम 176 के तहत चर्चा कराना चाहती है। इसके साथ ही सत्ता पक्ष के मुताबिक इस मामले पर गृहमंत्री ही सदन में जवाब देंगे। हालांकि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन मामला नियमों पर अटका हुआ है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर 176 के तहत इस पर चर्चा होती है तो इस पर कम समय यानी करीब ढाई घंटे तक चर्चा होगी। बहस के बाद कोई वोटिंग नहीं होती और संबंधित मंत्री ही इसका जवाब देते हैं। वहीं, नियम 267 के तहत जब बहस होती है तो सदन का बाकी काम स्थगित कर दिया जाता है और सिर्फ एक मुद्दे पर बहस चलती रहती है। वहां चर्चा के बाद वोटिंग भी होती है।

सत्ता पक्ष के अनुसार मणिपुर मुद्दे पर केवल गृहमंत्री ही सदन में जवाब देंगे, जबकि विपक्ष की मांग है कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री खुद जवाब दें। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन मामला नियमों पर अटका हुआ है। मालूम हो कि गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मणिपुर में नग्न अवस्था में दो महिलाओं की परेड कराई गई थी, जिसे लेकर पूरा देश क्रोधित है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है।

popular post

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC इस्लामी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *