विधान सभा चुनाव से पहले Mamata Banerjee को करारा झटका, अब तक इन 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा

अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक दिन में दो बड़े झटके लगे हैं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक शीलभद्र दत्त (Silbhadra Dutta) और अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता कबीर-उल-इस्लाम ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले शुभेंदु अधिकारी और जितेंद्र तिवारी ने पार्टी छोड़ दी थी.

शीलभद्र दत्त ने प्रशांत किशोर पर उठाया था सवाल
24 परगना जिले के बैरकपुर से विधायक शीलभद्र दत्त (Silbhadra Dutta) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को अपना इस्तीफा भेजा है. बता दें कि शीलभद्र दत्त पहले कई बार भारतीय राजनीतिक कार्रवाई समिति (I-PAC) प्रमुख प्रशांत किशोर को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर का काम मार्केटिंग कंपनी जैसा है. ऐसे माहौल में काम नहीं हो सकता है. बता दें कि ममता बनर्जी ने 2019 में लोक सभा चुनाव के परिणामों के बाद प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी के लिए राजनीतिक रणनीति बनाने के लिए चुना था.

ममता बनर्जी के खास थे शुभेंदु अधिकारी
बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे. उन्होंने साल 2009 में नंदीग्राम में वाम मोर्चा की सरकार के खिलाफ भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में ममता बनर्जी की मदद की थी, जिसके बाद टीएमसी साल 2011 में पश्चिम बंगाल की सत्ता में आई थी.

जितेंद्र तिवारी ने लगाया था ये आरोप
शुभेंदु अधिकारी के अलावा पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया था कि कोलकाता में खूब सारा फंड है, लेकिन आसनसोल के विकास के लिए फंड नहीं मिलता. उन्होंने कहा था कि हमें स्मार्ट सिटी से वंचित रखा गया. हमें ठोस कचरा प्रबंधन से भी वंचित रखा गया. हमें कई विकास कार्यों से वंचित रखा गया है. ऐसी स्थिति के बीच काम करना बहुत कठिन हो रहा है, इसलिए मैं आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

popular post

दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन

दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *