संदेशखाली में हथियार जब्ती का कोई सबूत नहीं, बरामद हथियार सीबीआई ने रखे होंगे: ममता

संदेशखाली में हथियार जब्ती का कोई सबूत नहीं, बरामद हथियार सीबीआई ने रखे होंगे: ममता

सीबीआई ने बीते दिन संदेशखाली में अलग अलग जगहों पर देर रात तक छापेमारी की। संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख के करीबी माने जाने वाले अबु तालेब के दो ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। गोला बारूद बरामद होने के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार (27 अप्रैल) को कहा कि संदेशखाली में हथियार जब्ती का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने राज्य पुलिस को सूचित किए बिना तलाशी ली।

उन्होंने केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई के बारे में संदेह व्यक्त किया और कहा कि बरामद हथियार केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) के अधिकारियों ने ही कार में लाकर रखा होगा। कार्रवाई पर सवाल‌ खड़ा करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा‌ कि अगर बंगाल में कोई पटाखा भी फूटता है, तो एनआईए, सीबीआई, एनएसजी जांच करने आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि युद्ध चल रहा है।

अब इस मामले पर टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। टीएमसी का आरोप है कि चुनाव के दिन संदेशखाली में छापेमारी की गई। इसके लिए पार्टी ने सीबीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पार्टी का कहना है कि बंगाल को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। बयान में टीएमसी ने कहा किछोटे-छोटे कारणों से संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी टीम के पहुंचने को लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पार्टी का कहना है कि मतदान के दिन पश्चिम बंगाल के संदेशखली में एक खाली स्थान पर बेईमानी से छापा मारा गया ताकि आगामी लोकसभा के दौरान पार्टी की छवि खराब की जा सके। ममता बनर्जी टीएमसी के आसनसोल लोकसभा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं।

बनर्जी ने यह भी कहा, “आज, मैंने सुना कि संदेशखाली के पास एक घटना हुई थी। एक बीजेपी नेता ने अपने घर में बम जमा कर रखे थे। उन्हें (बीजेपी) लगता है कि वे (स्कूल की) नौकरियां रद्द करके और बमों के दम पर चुनाव जीत सकते हैं। हमें लोगों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार चाहिए, न कि उनके बड़े-बड़े भाषण। वहीं बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने संदेशखाली मामले में सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की है। शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि संदेशखाली में मिले हथियार विदेशी हैं। जिनका देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया है। अधिकारी ने पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को आतंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की गिरफ्तारी होनी चाहिए उन्हें सीएम बनने का हक नहीं है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *