नीतीश कुमार ने NDA में जाकर ग़लत किया: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में जाने के कदम को गलत बताया और कहा कि उन्होंने सही नहीं किया। केजरीवाल ने सोमवार को कहा, “मुझे लगता है कि ‘इंडिया’ छोड़कर नीतीश कुमार के एनडीए ज्वॉइन करने से बिहार में एनडीए को नुकसान होगा ‘इंडिया’ को फायदा होगा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कल शायद ‘इंडिया गठबंधन’ की पहली जीत की खबर चंडीगढ़ से आ जाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल चंडीगढ़ मेयर चुनाव हैं। वहां से इंडिया गठबंधन की पहली जीत का संदेश आ जाएगा। उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन जीत रहा है। यहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर मेयर चुनाव लड़ रही हैं।
बता दें कि, जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एकबार फिर से पाला बदलने के बाद रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार ने ‘महागठबंधन’ और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन से संबंध विच्छेद करने के बाद भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नयी सरकार बनाई, जिससे लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने नाता तोड़ लिया था।
बिहार में महागठबंधन टूटने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को एनडीए में नहीं जाना चाहिए था। नीतीष कुमार ने किया वह ठीक नहीं किया। उन्होंने गलत किया है। यह जनतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश के बीजेपी के साथ जाने से एनडीए को भारी नुकसान होगा। नीतीश कुमार का एनडीए में रहने से इंडिया गठबंधन को फायदा होगा।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा