मोहम्मद मोखबर बन सकते हैं ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की शहादत के बाद अब ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर देजफुली को ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति का पद संभालने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दें कि अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मोखबर संसद के अध्यक्ष और न्यायपालिका के प्रमुख के साथ तीन सदस्यीय परिषद का हिस्सा होंगे। राष्ट्रपति रईसी की शहादत के 50 दिनों के भीतर ईरान में नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा।
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी का विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस विमान में राष्ट्रपति रईसी के साथ विदेश मंत्री भी थे। हेलीकॉप्टर रविवार को उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह घने कोहरे के बीच पहाड़ी इलाके को पार कर रहा था। 63 वर्षीय रईसी को 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था, और पद संभालने के बाद से उन्होंने मोरलिटी लॉ यानी नैतिकता बघारने वाले क़ानूनों को कड़ा करने का आदेश दिया। उन्होंने सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर सख्ती से कार्रवाई की।
एक ईरानी अधिकारी ने सोमवार को रॉयटर्स को बताया कि दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी का हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जल गया। दुर्भाग्य से, सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है।’ हालाँकि, बाद में ईरान ने राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुललाहियान समेत सभी की मौत का ऐलान आधिकारिक तौर पर कर दिया।
2021 में रईसी के राष्ट्रपति चुने जाने पर मोहम्मद मोखबर पहले उपराष्ट्रपति बने। मोखबर ईरानी अधिकारियों की एक टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने अक्टूबर में मॉस्को का दौरा किया था और रूस की सेना को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और अधिक ड्रोन की आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की थी। रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह ख़बर दी थी। टीम में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दो वरिष्ठ अधिकारी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के एक अधिकारी भी शामिल थे।
बता दें कि ईरान में दोहरी राजनीतिक व्यवस्था है। सरकार के प्रमुख राष्ट्रपति होते हैं, लेकिन देश के सर्वोच्च नेता धार्मिक प्रमुख होते हैं और सभी प्रमुख नीतियों पर अंतिम निर्णय उनका ही होता है। रईसी राष्ट्रपति थे। लेकिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हैं। ईरान में, अगर राष्ट्रपति की अपने कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो संविधान के अनुच्छेद 131 के अनुसार देश का पहला उप-राष्ट्रपति अस्थायी राष्ट्रपति पद ग्रहण करेगा, जो सर्वोच्च नेता की पुष्टि के अधीन होगा।


popular post
दक्षिणी लेबनान में इज़रायली ड्रोन गिरा, लड़ाकू विमानों की व्यापक उड़ान
दक्षिणी लेबनान में इज़रायली ड्रोन गिरा, लड़ाकू विमानों की व्यापक उड़ान दक्षिणी लेबनान में तनाव
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा