हल्द्वानी हिंसा पर मायावती ने “उच्च स्तरीय” जांच की मांग की

हल्द्वानी हिंसा पर मायावती ने “उच्च स्तरीय” जांच की मांग की

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसा और उसमें जान-माल की क्षति अति-चिंतनीय है। अगर सरकार, प्रशासन व खुफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए तथा अमन-चैन भी कायम करे।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है, जिसे समय रहते सरकार को नियंत्रित कर लेना चाहिए ताकि यहां भी शांति व्यवस्था बनी रहे। गौरतलब है कि 9 फरवरी को मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान के बाद बरेली में सड़क पर मुस्लिम समाज के लोग उतर आए थे। जुमे की नमाज के बाद श्‍यामगंज में दो जगहों पर हंगामा हुआ। पुलिस ने इसको लेकर 110 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं उत्‍तराखंड के हल्‍द्वानी में भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई। एक पत्रकार सहित सात घायलों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अस्पतालों में भर्ती कराए गए करीब 60 घायलों में से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हल्‍द्वानी घटना पर एडीजी कानून एवं व्‍यवस्‍था अंशुमान ने कहा, “हल्द्वानी में हालात बिल्कुल सामान्य हैं। बाहरी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। केवल बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। पूरे प्रकरण में 3 FIR दर्ज़ की गई है जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया है बाकी अज्ञात हैं। 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

हल्द्वानी के हालात को देखते हुए सेना से भी मदद मांगी गई है। शनिवार को सेना के जवान पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को नैनीताल की DM वंदना सिंह ने कहा कि पैरामिलिट्री की तीन कंपनी ने मोर्चेबंदी कर ली है। 10 फरवरी की सुबह तक मिलिट्री भी पहुंच जाएगी। हल्द्वानी पुलिस ने पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा में नगर निगम को पांच करोड़, जबकि पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *