शिंदे और पवार की तरह क्या अशोक चव्हाण कांग्रेस पर ठोकेंगे दावा?: राउत

शिंदे और पवार की तरह क्या अशोक चव्हाण कांग्रेस पर ठोकेंगे दावा?: राउत

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। राज्य में जल्द ही लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि अशोक चव्हाण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

हाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।अशोक चव्हाण से पहले भी कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जैसे की मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी। इस्तीफे के बाद देवड़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में चले गए और बाबा सिद्दीकी अजित गुट की एनसीपी में शामिल हो गए।

अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की घोषणा की है। इससे पहले सोमवार सुबह अशोक चव्हाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। बैठक के बाद से अशोक चव्हाण मीडिया से दूर हैं। राहुल नार्वेकर ने अशोक चव्हाण से अपनी मुलाकात की पुष्टि की।

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर संजय राउत का बयान सामने आया है। उद्धव गुट के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘अशोक चव्हाण बीजेपी सदस्य बन गए, मुझे यकीन नहीं हो रहा है। कल तक साथ थे..चर्चा कर रहे थे..आज चले गये। क्या एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तरह चव्हाण भी अब कांग्रेस पर दावा करेंगे और हाथ (चुनाव चिन्ह) का निशान लेंगे? क्या चुनाव आयोग उन्हें यह देगा? हमारे देश में कुछ भी हो सकता है।

चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “आगे-आगे देखो होता है क्या। चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। मुंबई में आदर्श हाउसिंग घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण अशोक चव्हाण ने 2010 में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। वह 2014-19 के दौरान राज्य कांग्रेस प्रमुख भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles