ब्रिटेन के आम चुनावों में कीर स्टारमर की लेबर पार्टी की बड़ी जीत

ब्रिटेन के आम चुनावों में कीर स्टारमर की लेबर पार्टी की बड़ी जीत

कीर स्टारमर शुक्रवार को ही ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन जाएँगे। उनकी लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है। ऋषि सुनक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। पिछले 14 साल तक कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार रही। एक समय ऐसा था जब लेबर पार्टी को क़रीब-क़रीब हासिए पर पहुँची हुई पार्टी मान ली गई थी, लेकिन कीर स्टारमर के नेतृत्व में इसने इस बार के चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और ऋषि सुनक की पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया।

हालाँकि, ऋषि सुनक ने अपनी सीट जीत ली है लेकिन आम चुनाव में लेबर पार्टी से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने इस हार के लिए ज़िम्मेदारी ली है। पीएम सुनक ने कहा, ‘लेबर पार्टी ने इस आम चुनाव में जीत हासिल की है, और मैंने कीर स्टारमर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया। आज सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सभी पक्षों की सद्भावना के साथ बदलेगी।’

लेबर पार्टी के कीर स्टारमर ने यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव में पार्टी की जीत के बाद एक जोरदार विजयी भाषण दिया। इसमें उन्होंने घोषणा की कि बदलाव शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि देश को ’14 वर्षों के बाद अपना भविष्य वापस मिल गया है।’ बता दें कि पिछले 14 साल तक कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार रही।

अब तक के चुनाव परिणाम से ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को गंभीर झटका लगा है। चुनावी सर्वेक्षणों में पहले ही इस तरह के नतीजे आने की संभावना जताई गई थी। एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की ऐतिहासिक हार की भविष्यवाणी की गई थी।

मई में ऋषि सुनक ने अपनी ही पार्टी के कई लोगों को उस समय चौंका दिया था, जब उन्होंने चुनावों की घोषणा समय से पहले ही कर दी थी। तब भी जनमत सर्वेक्षणों में कंजरवेटिव पार्टी लेबर पार्टी से लगभग 20 अंकों से पीछे थी। उन्हें उम्मीद थी कि अंतर कम हो जाएगा, जैसा कि आमतौर पर ब्रिटिश चुनावों में देखा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

कीर स्टारमर ने वित्तीय संकट के बाद ‘एक दशक के राष्ट्रीय नवीनीकरण’ का वादा किया है। लेकिन, उन्हें आगे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

popular post

पेंटागन ईरान पर दोबारा हमलों पर विचार कर रहा है: सीएनएन

पेंटागन ईरान पर दोबारा हमलों पर विचार कर रहा है: सीएनएन अमेरिकी समाचार नेटवर्क “सीएनएन”

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *