मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कुछ उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का भी नाम है। कांग्रेस ने उनको उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। यहां उनके सामने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सांसद मनोज तिवारी मैदान में हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 और उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जे.पी. अग्रवाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से पूर्व सांसद उदित राज को मैदान में उतारा है।

दिल्ली की तीन सीटों के अलावा पंजाब की अमृतसर सीट से पार्टी की तरफ से गुरजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। फतेहगढ़ साहब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरुर से सुखपाल सिंह खैरा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद सीट से उज्जवल रेवती रमन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार सीपीआई की तरफ से मैदान में उतारे गए थे। कन्हैया कुमार को इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। बाद में कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने हिस्सा लिया।

कन्हैया कुमार ने कहा था कि, ‘‘राजनीतिक संघर्ष के लिए मैं अपने आप को किसी स्थान तक सीमित करके नहीं देखता। पार्टी कहेगी कि चुनाव लड़ना है तो 543 सीटों में से कहीं से भी लड़ेंगे। पार्टी के आदेश की कभी अहवेलना नहीं करेंगे, लेकिन यह स्वाभाविक बात है जिस जगह को आप जानते हैं वहां सहज महसूस करते हैं।

कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने पर अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मनोज तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस कैंडिडेट कन्हैया कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘जो लोग इस चुनाव में 40 दिन के भ्रमण पर आए हैं, वह 14,600 करोड़ रुपये का जो काम हमारे क्षेत्र में हुआ है वो देखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles