इज़रायल का सीरिया पर भीषण हमला, 38 बेगुनाहों की मौत
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से हालात तनावपूर्ण हो रहे हैं। इसकी वजह ये है कि इजरायल ने शुक्रवार (29 मार्च) को सीरिया में एयरस्ट्राइक की है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया है कि अलेप्पो शहर के पास हुई इजरायली एयरस्ट्राइक में सीरिया की सेना के 36 जवानों की मौत हुई है।
सेना का कहना है कि इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं, जबकि बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सीरियाई मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया है कि इजरायली एयरस्ट्राइक ऐसे समय पर हुई है, जब देश के विद्रोही गुटों ने अलेप्पो और इसके आस-पास के इलाकों पर ड्रोन से हमला किया है।
हालांकि, अधिकारी की तरफ से हमले में हताहत होने वाले लोगों की सटीक संख्या नहीं बताई गई है। मगर एएफपी ने बताया है कि 36 सैनिक मारे गए हैं। ये हमला अलेप्पो के पास हुआ है, जो सीरिया के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है।
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इजरायली हमलों में अलेप्पो के दक्षिणी उपनगर जिब्रीन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लेबनान के हिज्बुल्लाह ग्रुप के मिसाइल डिपो को टारगेट किया गया।इस हमले में दर्जनों सैनिक मारे गए और कई घायल हुए हैं।
ऑब्जर्वेटरी का कहना है कि हमले के दो घंटे बाद भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। इजरायली अधिकारियों की तरफ से अभी तक इस हमले को लेकर कोई बयान नहीं आया है। सीरियाई मीडिया ने गुरुवार को बताया था कि राजधानी दमिश्क के पास भी एयरस्ट्राइक की गई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।
हिज्बुल्लाह की सीरिया में मौजूदगी रही है, क्योंकि वह सेना के साथ मिलकर यहां विद्रोह दबाने में शामिल रहा है। अलेप्पो सीरिया का सबसे बड़ा शहर है, जो एक वक्त कमर्शियल सेंटर हुआ करता था पिछले कुछ सालों में इस शहर पर कई बार एयरस्ट्राइक की गई है, जिसकी वजह से इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बंद करना पड़ा है।


popular post
राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए नेतन्याहू नए विद्रोह का जोखिम उठाने को तैयार: द इकोनॉमिस्ट
राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए नेतन्याहू नए विद्रोह का जोखिम उठाने को तैयार: द इकोनॉमिस्ट
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा