आईएसआईएस प्रमुख अब्दुल्लाह माकी मोसलेह इराक में ऑपरेशन के दौरान मारा गया

आईएसआईएस प्रमुख अब्दुल्लाह माकी मोसलेह इराक में ऑपरेशन के दौरान मारा गया

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को इराक में एक ऑपरेशन के दौरान ढेर कर दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर कहा, ‘ISIS के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय सरकार के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।’

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में एक हवाई हमले के जरिए किया गया। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, अभियान गुरुवार की रात शुरू किया गया था लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर कहा, ‘ISIS के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय सरकार के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।’

बता दें कि अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को ‘अबु खदीजा’ के नाम से भी जाना जाता था। इस ऑपरेशन को इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने संचालित किया। ‘अबु खदीजा’ को दुनिया में एक खतरनाक आतंकवादी के रूप में जाना जाता था और वह इराक के लिए लगातार एक बड़ा खतरा बना हुआ था।

2019 में इस्लामिक स्टेट के सबसे बड़े नेता अबू बक्र अल-बगदादी को अमेरिका के सैनिकों ने मार गिराया था, और तभी से यह आतंकी संगठन नेतृत्व की समस्याओं का सामना कर रहा है। बगदादी की मौत के बाद से इसके तमाम नेताओं को मार गिराया गया है और यह संगठन बुरी तरह लड़खड़ाया हुआ है। हालांकि अभी भी यह समय-समय पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब रहता है।

popular post

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *