क्या तेलंगाना में, भाजपा-बीआरएस के बीच होने वाला है गठबंधन?
हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी और भारत राष्ट्र समिति के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव अगले सप्ताह राजधानी दिल्ली का दौरा कर सकते हैं और कहा जा रहा है कि केसीआर अगले सप्ताह के दौरान दिल्ली में विभिन्न केंद्रीय अधिकारियों से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं।
तेलंगाना में सत्ता खोने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की यह पहली दिल्ली यात्रा होगी और अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि इस यात्रा के अवसर पर केसीआर किस राजनीतिक दल के नेताओं से मिलेंगे।खबर है कि राज्य में सत्ता गंवाने के बाद बीआरएस के शीर्ष नेताओं के कांग्रेस के संपर्क में आने की खबरों के बाद केसीआर चुपचाप एनडीए में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं ताकि पार्टी नेताओं को कांग्रेस में शामिल होने से रोका जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, केसीआर के दिल्ली दौरे की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन करीबी सूत्रों के मुताबिक, वह लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने और विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के लिए अगले हफ्ते दिल्ली जाएंगे। बीआरएस नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी एनडीए में शामिल होने का फैसला करती है, तो तेलंगाना में पार्टी का पतन शुरू हो जाएगा क्योंकि क्षेत्रीय पार्टी के साथ राष्ट्रीय पार्टी के गठबंधन के बाद अक्सर क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
बीआरएस नेताओं का कहना है कि बीआरएस अपने राजनीतिक हित के लिए लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होने का फैसला कर सकता है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम पार्टी के लिए अच्छे नहीं होंगे, बल्कि पार्टी को नुकसान ही होगा। केसीआर का कहना है कि तेलंगाना में पार्टी नेताओं का विश्वास बनाए रखने और उन्हें पार्टी से जोड़े रखने के लिए बीआरएस का एनडीए में शामिल होना ज़रूरी है।
उनका कहना है कि अगर बीआरएस, बीजेपी-एनडीए में शामिल नहीं होता है, तो कई बीआरएस नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। और अगर ऐसा होने लगा तो तेलंगाना में बीआरएस का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसीलिए पूर्व चंद्रशेखर राव तेलंगाना में अकेले लड़ने के बजाय बीजेपी के साथ एकजुट होकर कांग्रेस का मुकाबला कर सकते हैं। इसलिए उनकी पार्टी के एनडीए का हिस्सा बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।


popular post
युद्ध के प्रभाव के कारण होर्मुज़ में सैन्य समाधान से पीछे हटे यूरोपीय देश: लारीजानी
युद्ध के प्रभाव के कारण होर्मुज़ में सैन्य समाधान से पीछे हटे यूरोपीय देश: लारीजानी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा