ईरान ने यमन पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों की निंदा की
तेहरान: ईरान ने यमन में हूती ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के ताजा हमलों की कड़ी निंदा की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने एक बयान में कहा कि हमलों से यमन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है और यह बेहद दुखद और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।
क्षेत्रीय देशों पर अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य हमले क्षेत्र में अपने नाजायज लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उग्रवाद का सहारा लेने के उनके गलत तरीके को दर्शाते हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिकी और ब्रिटिश सेना ने यमन के विभिन्न शहरों में हूती विद्रोहियों के खिलाफ संयुक्त हमले किए थे, जिसे अमेरिकी रक्षा विभाग ने अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों पर हौथी समूह के हमलों का जवाब बताया था।
पिछले महीने से, लाल सागर में इज़रायल से जुड़े जहाजों पर होती समूह के हमलों के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में होती समूह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।
वहीं हूतियों का कहना है कि उनके हमलों का मकसद ग़ाज़ा पट्टी के खिलाफ जारी इज़रायली हमलों और उसके अत्याचारों को रोकना है, और फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाना है। बता दें कि इज़रायल ग़ाज़ा पट्टी में लगातार हमले कर रहा हैं। वह खुल्लमखुल्ला फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय अदालत और यूएन में युद्ध-विराम प्रस्ताव पारित होने के बाद भी इज़रायल हमले रोकने को तैयार नहीं है। इज़रायल में नेतन्याहू के ख़िलाफ़ वहां की जनता में ज़बरदस्त आक्रोश है। इज़रायल में नेतन्याहू के विरुद्ध लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिजन नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।


popular post
रोहिंग्या नरसंहार के 9 साल: शरणार्थियों की अपने वतन वापसी की मांग
रोहिंग्या नरसंहार के 9 साल: शरणार्थियों की अपने वतन वापसी की मांग कॉक्स बाजार में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा