बदायूँ जैसा कांड अगर महाराष्ट्र में हुआ होता, तो सारे गिद्ध मिलकर उद्धव ठाकरे की बोटी बोटी नोच लेते: आचार्य प्रमोद कृष्णम

उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh)  में महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। आए दिन राज्य से महिलाओं की हत्या और रेप की घटनाएं हो रही हैं।

अभी ताज़ा मामला बदायूं (Badaun)से सामने आया है। यहां मंदिर में पूजा के लिए गई महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुतबिक़, पेशे से आंगनवाड़ी कर्मचारी 50 वर्षीय महिला पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। यहां महिला के साथ हैवानियत की हर हद पार कर दी गई।

मंदिर के महंत समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर न सिर्फ उसके साथ गैंगरेप किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

हैवानियत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। महिला के हाथ-पैर तोड़ दिए गए और उसकी पस्लियां भी तोड़ दी गईं। इतना ही नहीं महिला की लाश के साथ भी दरिंदगी की गई।

महिला की लाथ फेंकने से पहले उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़ा ठूंस दिया गया। यहां महिला के साथ जो दरिंदगी की गई उसने पूरे देश के रोंगटे खड़े कर दिया।

विपक्षी दल के नेता तो इस घटना की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से करने लगे। विपक्षी दल के नेता इस घटना को लेकर सूबे की योगी सरकार पर जमकर बरस रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस घटना को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने घटना पर मीडिया की ख़ामोशी पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट कर लिखा,

“बदायूँ जैसा बीभत्स कांड अगर महाराष्ट्र में हुआ होता, तो सारे गिद्ध मिलकर उद्धव ठाकरे की बोटी बोटी नोच लेते, लेकिन अब सब शाकाहारी बन गये”।

बता दें कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक मुख्य आरोपी मंदिर का महंत अभी भी फरार चल रहा है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *