अगर नेतन्याहू पर मुकदमा चला, तो इज़रायल को अमेरिकी मदद बंद होगी: ट्रंप 

अगर नेतन्याहू पर मुकदमा चला, तो इज़रायल को अमेरिकी मदद बंद होगी: ट्रंप 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मुकदमे की आलोचना करते हुए धमकी दी है कि, अगर यह कानूनी प्रक्रिया जारी रही, तो अमेरिका इज़रायल को मिलने वाली अरबों डॉलर की आर्थिक मदद को निलंबित कर देगा।
इज़रायल को दी जाने वाली आर्थिक मदद को निलंबित करने की धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा: “अमेरिका हर साल अरबों डॉलर इज़रायल की सुरक्षा और सहायता पर खर्च करता है। हम अब इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” ट्रंप का कहना है कि यह मुकदमा नेतन्याहू की ईरान और हमास के साथ संभावित बातचीत की क्षमता को कमज़ोर करता है और यह “हमारे साझा हितों के खिलाफ” है।
गौरतलब है कि नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार, घूसखोरी और विश्वासघात जैसे आरोपों में 2020 से मुकदमा चल रहा है, जिसे उन्होंने पूरी तरह खारिज किया है।
ट्रंप ने नेतन्याहू को ‘बेबी’ कहकर कहा: “जो कुछ इन बेकाबू अभियोजकों द्वारा बेबी के साथ किया जा रहा है, वह पूरी तरह पागलपन है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका, नेतन्याहू को बचाएगा, जैसे उसने इज़रायल को बचाया। मुकदमा रद्द किया जाए या नेतन्याहू को माफ कर दिया जाए।
ट्रंप के बयान को अवैध माना जा सकता है: हारेट्ज़ 
इज़रायली अखबार हारेट्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल के वकील संघ के प्रमुख ने कहा है कि यदि ट्रंप के बयान नेतन्याहू की जानकारी या सहमति से दिए गए हैं, तो यह इज़रायल के आंतरिक कानूनों का उल्लंघन हो सकता है।
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने नेतन्याहू का खुलकर समर्थन किया है। दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध लंबे समय से चर्चा में रहे हैं, और ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान नेतन्याहू की ईरान और फ़िलस्तीन विरोधी नीतियों का समर्थन करते रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *