मुझे आश्चर्य है कि ग़ाज़ा पर मेरी योजना क्यों स्वीकार नहीं की गई: ट्रम्प

मुझे आश्चर्य है कि ग़ाज़ा पर मेरी योजना क्यों स्वीकार नहीं की गई: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अजीबो ग़रीब और विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि सर्वेक्षणों से पता चलता है कि वे अभी भी अमेरिकी जनता के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि ग़ाज़ा पर उनके प्रस्ताव का इतना स्वागत क्यों नहीं हुआ।

ट्रम्प ने ग़ाज़ा के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ग़ाज़ा पट्टी एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और शानदार जगह है, और उन्हें समझ नहीं आता कि इज़रायल ने इस पर अपना दावा क्यों छोड़ दिया?? ट्रंप के इस बयान से यह बात साफ़ हो गई कि, उनका मक़सद, ग़ाज़ा क पुनर्निर्माण नहीं बल्कि ग़ाज़ा पर क़ब्ज़ा करना है।

ट्रंप ने आगे कहा कि ग़ाज़ा के लिए उनका प्रस्ताव बहुत अच्छा है, लेकिन वे इसे किसी पर थोपना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि वे इसे केवल एक सुझाव के रूप में पेश करेंगे और इसे लागू करने के लिए दबाव नहीं डालेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि जॉर्डन और मिस्र जैसे देश, जिन्हें अमेरिका हर साल अरबों डॉलर की सहायता देता है, ने ग़ाज़ा पर उनके प्रस्ताव का समर्थन क्यों नहीं किया।

इसके अलावा, ट्रंप ने एक और विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ग़ाज़ा पर क़ब्ज़ा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह कोई महाकाव्य या बड़ी घटना नहीं होगी, बल्कि अमेरिका वहां निर्माण कार्य शुरू करेगा। उनके इन बयानों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और विवाद को जन्म दिया है।

ट्रम्प के इन बयानों को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि यह उनकी विशिष्ट शैली है, जिसमें वे अक्सर विवादास्पद और आक्रामक बयान देते हैं। हालांकि, उनके इन बयानों का वास्तविक राजनीतिक प्रभाव क्या होगा, यह अभी देखना बाकी है। ग़ाज़ा मुद्दा पहले से ही एक संवेदनशील और जटिल मामला है, और ट्रंप के इन बयानों से इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *