भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहें: राहुल गांधी
मध्य प्रदेश, राजस्थान ,तेलंगाना, छत्तीसगढ़ , मिजोरम में विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं। इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। यहां कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला में प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का केंद्र है।
राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की नीति के कारण मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है। इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के 18 साल के शासन में 18000 किसानों ने आत्महत्या की है।
लोगों से संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जाकर छत्तीसगढ़ के किसानों से पूछिए कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने जीएसटी लागू किया। हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल हैं तो कोई इसका जवाब नहीं दे पाता। केंद्र में सरकार बनने के बाद सबसे पहले हम जो काम करेंगे वह है जाति जनगणना कराना। राहुल गांधी ने कहा कि हमें हिंदुस्तान का एक्सरे करना है।
यह पता लगाना है कि यदि 90 अफसर हिंदुस्तान को चला रहे हैं और पांच फीसदी हिस्सेदारी मिल रही है। यदि उनकी भागीदारी 50 फीसदी है तो उनका कंट्रोल 5 फीसदी बजट पर क्यों है। राहुल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मैं सवाल उठाता हूं तो पीएम मोदी भाग जाते हैं। अमित शाह कुछ और कहने लगते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस। एक तरफ गांधी जी हैं तो दूसरी तरफ गोडसे। एक तरफ नफरत है तो दूसरी ओर मोहब्बत। उन्होंने बीजेपी आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग जहां जाते हैं वहां नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन अब मध्य प्रदेश के युवा और किसान उनसे नफरत करने लगे हैं।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा