दिल्ली चुनाव: कांग्रेस, शीला दीक्षित के 15 साल के शासन की उपलब्धियं गिनाएगी

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस, शीला दीक्षित के 15 साल के शासन की उपलब्धियं गिनाएगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस अपने प्रचार अभियान को दो मुख्य पहलुओं पर केंद्रित कर रही है। पार्टी शीला दीक्षित के 15 साल के शासन की उपलब्धियों को उजागर करने के साथ सत्ता मिलने पर शुरू की जाने वाली नयी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र कर रही है। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस अपने प्रचार अभियान को दो मुख्य पहलुओं पर केंद्रित कर रही है। पार्टी शीला दीक्षित के 15 साल के शासन की उपलब्धियों को फिर से लोगों को याद दिलाने के साथ साथ सत्ता मिलने पर शुरू की जाने वाली नई कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपना चुनाव प्रचार गीत जारी करेगी।

दिल्ली की लगातार 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को राष्ट्रीय राजधानी की सूरत बदलने का श्रेय जाता है। उन्हें आधुनिक दिल्ली का शिल्पी कहा जा सकता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से हिस्ट्री में ग्रैजुएट शीला दीक्षित ने जब यूपी से 1984 में राजनीति में कदम रखा तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि वह एक दिन दिल्ली और दिल्लीवासियों के दिलों पर राज करेंगी।

कांग्रेस ने उन्हें 1998 में उस वक्त दिल्ली प्रदेश की कमान दी जब राजधानी की राजनीति में मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और विजय कुमार मल्होत्रा जैसे बीजेपी के दिग्गज नेताओं का दबदबा था। लेकिन उसके बाद उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस को जीत दिलाई बल्कि लगातार जीत हासिल करते हुए 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहकर दिल्ली को पूरी तरह बदल दिया। आइए नजर डालते हैं उन 10 बड़े कामों पर जिनकी वजह से हमेशा याद की जाएंगी शीला दीक्षित।
1. दिल्ली मेट्रो
2. फ्लाइओवर और सड़कों का जाल
3. सड़क परिवहन
4. सीएनजी
5. कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन
6. ग्रीनरी
7. सरकार चलाने में जन भागीदारी
8. स्कूलों की हालत में सुधार
9. सरकार चलाने में समन्वय की मिसाल
10. राजनीति का स्तर ऊंचा बनाए रखना

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम शीला दीक्षित सरकार की उपलब्धियों और उस दौरान किए गए विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उस विकास कार्य के कारण ही राष्ट्रीय राजधानी विश्वस्तरीय बनी। इसके लिए हम घर-घर जाकर लोगों को अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।’’

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *